Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपरीक्षा के बाद कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर चलीं...

परीक्षा के बाद कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर चलीं बेल्टें, अचानक फायरिंग से मची अफरातफरी

कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि जमकर बेल्टें चलीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान गुट ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही एक छात्र की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक डिग्री काॅलेज है। शनिवार सुबह कॉलेज में परीक्षा थी। बताया जा रहा है कि दोपहर को परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्र कॉलेज से बाहर आ रहे थे। इस बीच छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई।
बताया जा रहा है कि इस बीच एक गुट की ओर से तमंचे से हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के छात्रों और लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुटों के छात्र मौकेेेे से फरार हो गए। इस मामले में कुरसेली खानमपुर निवासी मनजीत ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जैकी व दो अज्ञात निवासी गांव टिकौला, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments