Monday, November 10, 2025
Homeउत्तराखण्डमुखानी से लापता किशोर दिल्ली से बरामद

मुखानी से लापता किशोर दिल्ली से बरामद

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने लापता किशोर को दिल्ली से बरामद किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के मुताबिक आरटीओ रोड निवासी 16 वर्षीय युवक बीते दिनों लापता हो गया था। परिजनों ने मुखानी थाने में किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तमाम खोजबीन के बाद पुलिस ने लापता किशोर को रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments