Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गम्भीर

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गम्भीर

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिम्मतपुर मल्ला निवासी मनोहर सिंह चुफाल के मुताबिक चंदन सिंह चुफाल अपनी स्कूटी यूके 04 ए 0205 से घर लौट रहे थे। शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे चंदन को गंभीर चोट आ गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। राहगीरों ने चंदन को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि चन्दन की गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments