Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल के रजत नेगी ने की पासिंग आउट परेड की कमांडिंग

नैनीताल के रजत नेगी ने की पासिंग आउट परेड की कमांडिंग

हल्द्वानी। चेन्नई में शनिवार को आयोजित ओटीए की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड का जलवा रहा। देश के विभिन्न राज्यों के 188 जेंटलमैन कैडेट की पासिंग आउट परेड को कमांड करने का सौभाग्य उत्तराखंड (नैनीताल) निवासी कैडेट रजत नेगी को प्राप्त हुआ।पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल एसएम सैफुद्दीन अहमद रहे। रजत नेगी समेत उत्तराखंड के करीब डेढ़ दर्जन जांबाजों ने इस आयोजन के दौरान भारतीय सेना में कमीशन हासिल किया।
नैनीताल निवासी रजत नेगी की स्कूली शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई। वर्ष 2018 में प्रथम श्रेणी में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रजत नेगी ने कुमाऊं विवि से वर्ष 2021 में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। वर्ष 2022 में उनका चयन ओटीए चेन्नई के लिए हुआ था। एक वर्ष का प्रशिक्षण लेने के बाद रजत नेगी ने शनिवार को ओटीए चेन्नई में भारतीय सेना में कमीशन हासिल किया। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद थे। रजत के पिता सुरेंद्र नेगी दैनिक जागरण हल्द्वानी में वरिष्ठ उप संपादक और मां विमला नेगी कुमाऊं विवि नैनीताल में कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments