Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनलों में आया गंदा पानी, लोग भड़के

नलों में आया गंदा पानी, लोग भड़के

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में नलों में गंदा पानी आने की वजह से स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। जल संस्थान कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने अधिकारियों से कहा कि यहां हजारों की आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है लेकिन वे झांकने को तैयार नहीं हैं। जेई पर कार्रवाई करने और गंदे पानी की समस्या को दूर करने की मांग उठाई। समस्या बताने आए लोगों ने कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान गंगा आर्या, प्यारे लाल, सरिता देवी, कुंदन लाल, मयंक गोस्वामी, कांता कश्यप, गीता देवी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments