Thursday, January 29, 2026
Homeउत्तराखण्डनई पेंशन योजना कार्मिकों के हितों के साथ खिलवाड़ है

नई पेंशन योजना कार्मिकों के हितों के साथ खिलवाड़ है

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ब्लॉक कार्यकरिणी ताकुला की बैठक सोमेश्वर रामलीला मैदान में हुई। इस दौरान आंदोलन को तेज करने के लिए संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकरिणी का गठन हुआ। कैलाश जोशी को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना कार्मिकों के हितों के साथ खिलवाड़ है। आरोप लगाया कि सरकार कार्मिकों की मेहनत की कमाई शेयर बाजार में लगा रही है। इससे कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कार्यकारिणी में गोपाल गिरी गोस्वामी, दिनेश तिवारी को उपाध्यक्ष, ऋतु को महिला उपाध्यक्ष, केशव जोशी को मंत्री, कुशल सिंह नेगी, रमा मेहता को संयुक्त मंत्री, संजय जोशी और प्रमोद मेहरा को कोषाध्यक्ष, हुकुम सिंह पलियाल, नीलू नेगी को मीडिया प्रभारी, शंकर सिंह भैंसोड़ा, रजनी बिष्ट को संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह बोरा, जीसी आर्या को संरक्षक, नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र लाल, गिरीश लाल आगरी को उप मंत्री चुना गया। बैठक में जिलामंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, शंकर भैसोड़ा, प्रमोद मेहरा, अनिल कांडपाल, कैलाश जोशी, राजू महरा, हुकुम सिंह पलियाल, दीपिका रानी रानी, सुरेश जोशी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments