Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअगले सप्ताह शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल से...

अगले सप्ताह शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल से जोड़ने पर चल रहा काम

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया है। इसमें मोबाइल एप, वाहनों के रजिस्ट्रेशन को जोड़ने के साथ ही अन्य तकनीकी दिक्कतों को भी ठीक किया जा रहा है।
इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों और वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जा रही है। देश दुनिया से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को आनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी, जिसमें यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री की पूरी जानकारी ली जाएगी। साथ ही वाहनों की जानकारी होगी। इससे आसानी से यात्रियों और वाहनों को ट्रेक किया जाएगा।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोधकर्ता एसएस सामंत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in तैयार हो गया है। इस पोर्टल पर चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अगले सप्ताह 18 अप्रैल से पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है।
तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण और सत्यापन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इससे तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा, जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments