Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसोनम कपूर के घर चोरी मामला: नर्स ने कैसे चुराई थी 2.41...

सोनम कपूर के घर चोरी मामला: नर्स ने कैसे चुराई थी 2.41 करोड़ की ज्वेलरी, सच जानकार हो जाएंगे हैरान

दिल्ली पुलिस को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर यानि सुसराल से 2.41 करोड़ की ज्वेलरी व कैश चोरी होने के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कैश व ज्वेलरी घर में काम करने वाली नर्स ने चोरी की थी। वह ज्वेलरी को चोरी घर लाकर अपने पति को दे देती थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व तुगलक रोड थाना पुलिस ने नर्स अपर्णा रूथ विल्सन(30) और उसे पति नरेश कुमार सागर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कुछ ज्वेलरी बरामद की गई है। बाकी ज्वेलरी की बरामदगी के लिए पुलिस इनकी निशानदेही पर छापेमारी करने में लगी हुई थी। दूसरी तरफ मामले की जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई है। नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ ने बताया कि नर्स अपर्णा पति नरेश के साथ एच-ब्लाक, सरिता विहार में रहती थी। उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट था, अभी वह बेरोजगार है। वह सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा (86) की नर्स थी और घर में होम मेडिकल केयर असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। उसने सरला अहूजा की आवश्यकता पर कई मौकों पर ड्यूटी की थी। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नर्स अपर्णा ने सोनम कपूर की ददिया सास सरला अहूजा की ज्वेलरी जुलाई से सितंबर, 21 के बीच में चोरी की थी। उस समय उसने शिकायतकर्ता के यहां पर नौकरी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ज्वेलरी एक साथ नहीं चोरी की थी, बल्कि थोड़ी-थोड़ी कर चुराई थी। वह हर रोज चोरी कर ज्वेलरी को ले जाती थी। वह ज्वेलरी को घर लाकर पति को दे देती थी। पति ने ज्वेलरी को दक्षिण दिल्ली में ज्वेलरी को दो जगह 24 केरेट्स व एक अन्य यानि कुल तीन जगहों पर पर बेच दिया था। अपराध शाखा की टीम ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बुधवार शाम को दोनों को कोर्ट में पेश किया।
23 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था
सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है। यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा बेटे हरीश अहूजा व बहु प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 2.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं।
अलमारी में नहीं लगा था ताला
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस अलमारी में ज्वेलरी रखी हुई थी उस पर ताला नहीं लगा हुआ था। अलमारी सरला अहूजा के कमरे में रखी हुई थी। यहां पर काम करने वाले अन्य स्टाफ से भी पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अलमारी पर ताला नहीं लगा हुआ था। आरोपी नर्स ने भी यही बताया है कि अलमारी पर ताला नहीं लगा रहता था। ताला नहीं लगा होने की वजह से वह थोड़ी-थोड़ी ज्वेलरी को चोरी करती रही। घर में 25 नौकर और 9 केयर केटर के अलावा चालक व माली व अन्य कर्मचारी काम करते हैं।
मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई
सोनम कपूर की ससुराल में चोरी के मामले की जांच तुगलक रोड थाना पुलिस से लेकर जिले की स्पेशल स्टाफ को दे दी गई। अब ज्वेलरी चोरी की गुत्थी का खुलासा अपराध शाखा ने किया है। ऐसे में मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अपराध शाखा की टीमें इस मामले में ज्वेलरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
खबर छपने के बाद पुलिस हुई थी सक्रिय
सोनम कपूर की ससुराल में बड़ी चोरी होने की खबर को सबसे पहले अमर उजाला ने नौ अप्रैल को प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। इसका नतीजा है कि दिल्ली पुलिस ने इस बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा जल्दी कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments