Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमिशन अमृत सरोवर के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: गर्ब्याल

मिशन अमृत सरोवर के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: गर्ब्याल

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिशन अमृत सरोवर के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि यह मिशन महत्वपूर्ण है और इसकी सीधी निगरानी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 16 मई तक मिशन के कार्यों के लिए स्थल चयन कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम गर्ब्याल ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कम से कम दस सरोवर निर्माण का लक्ष्य तय करते हुए चयनित सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में 10 हजार मीटर क्षमता के 75 सरोवरों केे निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरोवर का क्षेत्रफल एक एकड़ निर्धारित किया गया है। सरोवरों के स्थल चयन में स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को वरीयता देने के लिए प्रत्येक सरोवर स्थल के लिए दो प्रभारियों (एक सरकारी और एक समुदाय से) को नियुक्त करने तथा सरोवर का शिलान्यास स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों या फिर सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सरोवर में स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडारोहण का कार्यक्रम किया जाना है। बताया कि इन सरोवरों के निर्माण के लिए लोग दान भी दे सकते हैं। जिसका उल्लेख वहां साइन बोर्ड लगाकर किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि प्रत्येक सरोवर की तीन चरणों में जियो टैगिंग होगी। ग्राम्य विकास विभाग ने अब तक 40 स्थलों का चयन कर लिया है। बैठक में डीएफओ टीआर बीजूलाल, डीडीओ गोपाल गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments