Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतालाबों पर अतिक्रमण करने वाले 110 लोगों को प्रशासन का नोटिस

तालाबों पर अतिक्रमण करने वाले 110 लोगों को प्रशासन का नोटिस

काशीपुर। तालाबों पर अतिक्रमण करने वाले 110 लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। लोगों से खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। अगर वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासन की टीम ने गिरीताल पर किए गए अतिक्रमण की पैमाइश की।नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों ने तालाबों पर अवैध कब्जा कर लिया है। कहीं खेती हो रही है तो कहीं पक्के निर्माण हो गए हैं। अब तक कई बार तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिए कोर्ट के आदेश आ चुके हैं। कई बार देखा गया कि कुछ तालाबों को प्रशासन ने अवैध कब्जों से मुक्त करा लिया लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा से अतिक्रमण हो जाता है।
इस बार फिर से इन तालाबों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कवायद की जा रही है। काफी समय तक चली प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने 110 ऐसे अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उनसे खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम अभय प्रताप के निर्देश पर गिरीताल सरोवर की पैमाइश की गई। इस दौरान अवैध कब्जों को जांचा गया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी तालाबों को उनके मूल स्वरूप में लाया जाना है। इसी क्रम में 100 लोगों को नोटिस दिया गया है। अगर किसी ने तालाब पर कब्जा कर घर भी बना लिया है तो उसे भी ढहा दिया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को गिरीताल सरोवर की पैमाइश कर तूदाबंदी कर दी गई है।
भविष्य में किया जाएगा सौंदर्यीकरण
एसडीएम ने बताया कि पहले चरण में सरोवर की पैमाइश की गई है ताकि जमीन का सही आकलन किया जा सके। भविष्य में सरोवर के सौंदर्यीकरण की बात सोची जा रही है। द्रोणसागर की तरह गिरीताल सरोवर को भी सुंदर और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। अभी कोई दस्तावेजी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है लेकिन सरोवर का सौंदर्यीकरण होगा यह निश्चित माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments