Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअब नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन, आज इस्‍तीफा दे सकते हैं...

अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन, आज इस्‍तीफा दे सकते हैं पुष्‍कर सिंह धामी

विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा का चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्तारूढ़ होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस सबको देखते हुए पार्टी नेतृत्व धामी को फिर अवसर दे सकता है। इसके लिए धामी को काम करने के लिए मिले कम समय का हवाला दिया जा सकता है। शुक्रवार को पुष्‍कर सिंह धामी मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं।
विधायकों में से ही तय किया जाएगा मुख्यमंत्री का नाम
इसके अलावा नई सरकार के मुखिया के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, सतपाल महाराज के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार बदली परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नेतृत्व मंथन में जुट गया है। हालांकि अधिक संभावना इस बात की है कि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।
इसके साथ ही ये चर्चा भी है कि बदली परिस्थितियों में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें भी अवसर दे सकती है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार के मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का नाम भी चर्चा में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी विषयों पर मंथन चल रहा है। एक-दो दिन में इसे लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। विधायक दल अपना नेता चुनेगा और फिर संसदीय बोर्ड इस पर मुहर लगाएगा। ऐसे में अभी कोई यह कहने की स्थिति में नही है कि कौन मुख्यमंत्री होगा। जहां तक पुष्कर सिंह धामी की बात है तो वह हमारे महत्वपूर्ण नेता हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments