Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअब पोस्टल बैलेट के वोटों की राजनीति ने जोर पकड़ा

अब पोस्टल बैलेट के वोटों की राजनीति ने जोर पकड़ा

इस बार के विधान सभा चुनावों में एक-एक वोट का बड़ा महत्व माना जा रहा है। इसीलिए 14 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की नजर पोस्टल बैलेट पर लगी हुई है। जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, कालाढूंगी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा समेत तमाम प्रत्याशी पोस्टल बैलेट से वोट डालने वाले पुलिस कर्मियों व मतदान कार्मिकों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। नैनीताल जिले में पुलिस कर्मियों व कार्मिकों को 9248 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। जिसमें से कई कार्मिक मतदान ड्यूटी में जाने से पहले मतदान कर चुके हैं। शेष कार्मिक पोस्टल बैलेट से मतदान कर उसे डाक के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर को भेज रहे हैं। जिले की लालकुआं विधान सभा में 1372, भीमताल में 1348, नैनीताल में 1513, हल्द्वानी में 803, कालाढूंगी में सर्वाधिक 3034 व रामनगर में 1178 कार्मिकों व पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। नैनीताल जिले में सेना में तैनात 5501 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। सर्विस वोटर पोस्टल बैलेट से मतदान कर डाक के माध्यम से इन्हें लिफाफे में सील कर रिटर्निंग ऑफिसर को भेजेंगे। लालकुआं में 1096, भीमताल में 848, नैनीताल में 764, हल्द्वानी में 589, कालाढूंगी में सर्वाधिक 1562 व रामनगर में 642 सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments