Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

काशीपुर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

काशीपुर। वाल्मीकि समाज ने नगर के विभिन्न मार्गों पर भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में 48 से अधिक सजीव और निर्जीव झांकियां शामिल थीं। शनिवार को महेशपुरा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में सुबह से ही आयोजन समिति के लोग भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना कर रहे थे। मुख्य अतिथि दीपक बाली ने पूजा स्थल से ज्योत लाकर शोभा यात्रा के लिए सजे भगवान वाल्मीकि के डोले में स्थापित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजकों ने मुख्य अतिथि दीपक बाली और बांसफोड़ान चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में भगवान वाल्मीकि, श्रीराम दरबार, मां काली, भारत माता, मां दुर्गा की झांकियां सजी थीं। बैंड बाजों के साथ युवकों की नाचतीं और करतब दिखातीं टोलियां चल रही थीं।
शोभायात्रा महेशपुरा मार्ग से टांडा तिराहा होकर रामनगर मार्ग पर एमपी चौक से मुख्य बाजार से किला बाजार, गीता भवन, मां मनसा देवी मंदिर से डॉक्टर लेन रतन सिनेमा रोड से पोस्ट आफिस गली से नगर निगम होकर वाल्मीकि धर्मशाला पहुंच कर समाप्त हो गई। रास्ते में उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के प्रदेश संयोजक शमसुद्दीन, प्रदेश प्रभारी शफीक अहमद अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष एमए राहुल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी साहिब सकलानी आदि ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्ष रत्नाकर, उपाध्यक्ष गंगा राम, सरपंच डीपी रत्नाकर, अजय बन्नू, जितेंद्र देवांतक, राहुल पारछे, रितिक बेदी, विनोद सूद, अशोक पुजारी थेे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments