Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, 19 अप्रैल तक दर्ज करा...

पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, 19 अप्रैल तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी हो गई है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से प्रश्न-उत्तर के संबंध में 19 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करने की अपील की है। गत आठ अप्रैल को बिड़ला परिसर श्रीनगर, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी, डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून और रामानुजन कॉलेज दिल्ली में गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। लिखित परीक्षा के लिए 1,875 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा में 1,480 अभ्यर्थी शामिल हुए। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के पांच दिन बाद आंसर की जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर आंसर की अपलोड कर दी गई है।
प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने-अपने विषयों के प्रश्नों के सही उत्तरों के विकल्प देख सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो 19 फरवरी शाम 5.00 बजे तक संबंधित साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। बता दें कि गढ़वाल विवि की ओर से 43 विषयों में पीएचडी की 249 सीट के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। विवि के तीनों परिसरों में पीएचडी की 181 और संबद्ध महाविद्यालयों में 68 सीट निर्धारित हैं। इसके अलावा नेट-जेआरएफ के लिए 110 सीट निर्धारित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments