Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजधानी में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों...

राजधानी में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा

राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दर्ज किया गया है। जबकि, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे चौपट हो गए थे। वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है। वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे परिवहन विभाग को प्राप्त होने वाले टैक्स में भी इजाफा हुआ है। हर प्रकार के वाहनों की ब्रिकी में वृद्धि देखी जा रही है। – सुनील शर्मा, आरटीओ, देहरादून संभाग

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments