Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में एक दशक बढ़े 30 प्रतिशत मतदाता, धर्मपुर विधानसभा सबसे अधिक...

उत्तराखंड में एक दशक बढ़े 30 प्रतिशत मतदाता, धर्मपुर विधानसभा सबसे अधिक बढ़ोतरी

उत्तराखंड में बीते एक दशक में 19 लाख मतदाता बढ़े हैं। मतदाताओं की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एसडीसी फाउंडेशन की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मैदानी जिलों की सीटों पर यह बढ़ोतरी अप्रत्याशित है।
एसडीसी फाउंडेशन ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चौथी रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार राज्य में पिछले एक दशक 2012 से 2022 में मतदाताओं की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे पहले 2002 से 2012 में राज्य में 20 प्रतिशत मतदाता बढ़े थे। एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि राज्य के अंदर बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन के साथ ही अन्य राज्यों के लोगों का भी उत्तराखंड में पलायन हुआ है। इस तरह मैदानी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग आकर उत्तराखंड में बस रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments