Sunday, November 22, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा- दो हिंदुस्तान बना रही...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा- दो हिंदुस्तान बना रही मोदी सरकार

14 फरवरी को मतदान के लिए अब गिनती के दिन ही बाकी हैं। इसी क्रम में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि सब उनसे डरते हैं, लेकिन मैं नहीं डरता। कहा कि मुझे उन्हें देखकर हंसी आती हैं
गरीबों के लिए देश में जगह नहीं
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए देश में जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई लेकिन नरेंद्र मोदी उस पर नहीं बोलते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया है। कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्या कोई अरबपति लाइन में लगा? क्या कालाधन बंद हो गया? पीएम मोदी ने जीएसटी लागू कर काम धंधे ठप कर दिए, जिससे युवा बेरोजगार हो गए। कहा कि कोरोना आया तो मोदी बोले थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ, ये मोदी कि सच्चाई है।
कोरोना में जब वेंटिलेटर, दवा, ऑक्सीजन की जरूरत थी, तब उनकी सरकार कहां थी। यह काम सरकार का था, पर हमने कया। अब सरकार बोलती है की ऐसा क्यों किया। यूपीए की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। लेकिन मोदी सरकार ने फिर इन्हें गरीबी में धकेल दिया है। कहा कि उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। कांग्रेस आप लोगों की सरकार लाएगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं है वहां राजा बैठा हुआ है। हमें गरीबों की सरकार, रोजगार दिलाने वालों की सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ है। ये सड़कें जादू से बनी हैं क्या? प्रधानमंत्री मोदी कौन सी दुनिया में रहते हैं।
घोषणापत्र के वादों को गिनाया
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र के वादों को गिनाया। कहा कि हम चार लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ ही सिलिंडर के दाम पांच सौ रुपये से कम रखेंगे। पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर गांव, हर द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाईं जाएंगी। न्याय योजना लाए हैं।
राहुल गांधी गुरुवार को 11:50 मिनट पर देहरादून के जौलीग्रांट एयपोर्ट पर पहुंचे और यहां से वह मंगलौर के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
आज दन्यां में जनसभा करेंगे राहुल गांधी कांग्रेस के चुनावी प्रचार को और मजबूती देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुरुवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचेंगे। जागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर डेढ़ बजे दन्या के खेल मैदान में पहुंचकर यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की पूरी तैयारी की जा रही है। कुंजवाल ने बताया कि राहुल गांधी के यहां पहुंचने से कांग्रेस को और अधिक ताकत मिलेगी।

चुनावी दंगल में कूदेंगे स्टार, आखिरी सियासी वार
उत्तराखंड विधानसभा के तहत 12 फरवरी की शाम से बड़ी जनसभाओं, रोड शो और रैलियों पर रोक लग जाएगी। हरिद्वार की सीटें कहीं भाजपा-कांग्रेस तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हैं तो कही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की नैया पार लगवाने के लिए स्टार प्रचारकों को झोंक दिया है। जिले में गुरुवार को स्टार प्रचारकों का जमघट लगेगा। हरिद्वार जिला प्रदेश में हॉट स्पॉट बना हुआ है। भाजपा और कांग्रेस को सत्ता की कुर्सी की चाभी हरिद्वार से ही हाथ लगने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से जिले को राजनेताओं ने प्रदेश की राजनीति की धुरी बनाया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी को नेहरू युवा केंद्र से सियासी बाण छोड़ चुके हैं। छह फरवरी से आठ फरवरी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में डेरा डालकर प्रदेश भर के मतदाताओं को गारंटी योजनाओं से लुभाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सात फरवरी को वर्चुअली हरिद्वार के मतदाताओं को मां गंगा से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के बहाने साध चुके हैं। बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ज्वालापुर के दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच हुंकार भर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments