Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तराखण्डओआरओपी और स्टेशन कैंटीन खोलने की मांग

ओआरओपी और स्टेशन कैंटीन खोलने की मांग

हल्द्वानी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ओआरओपी और स्टेशन कैंटीन खोलने की मांग की। शनिवार देर शाम दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि स्टेशन कैंटीन नहीं होने से पूर्व सैनिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नवीन भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, शंकर कोरंगा, पुष्कर भंडारी, भुवन भगत, पुष्कर बोहरा, सोबन सिंह भड़, डीके जोशी, हरीश बिष्ट, गोविंद रावत, राजेन्द्र मेहरा, कुंदन गड़िया, शेर सिंह, दान सिंह, राम सिंह डोभाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments