Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डससुरालियों पर लगाया बहन की हत्या का आरोप

ससुरालियों पर लगाया बहन की हत्या का आरोप

जवाहर नगर निवासी एक व्यक्ति ने बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर वनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टनकपुर रोड जवाहर नगर निवासी अजीज मोहम्मद का कहना है कि उसकी बहन अर्शी का निकाह अमरोहा निवासी अजीम के साथ अक्टूबर 2021 में हुआ था। निकाह में उन्होंने क्षमता के अनुरूप दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर सहित अन्य लोग अर्शी का दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। उस दौरान उन्होंने कई बार रुपये भी दिए, लेकिन उनका लालच खत्म नहीं हुआ। आरोप लगाया कि सात माह के गर्भ के दौरान ससुरालियों ने अर्शी के साथ मारपीट की। उससे उसका समय से पहले प्रसव हो गया इसके बाद से अर्शी ने बिस्तर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर वह अर्शी को हल्द्वानी ले आया। इस दौरान वह अस्पतालों में उसका उपचार कराता रहा। 13 सितम्बर को उपचार के दौरान अर्शी की मौत हो गई। बताया कि वह पहले भी ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास अज्ञात, ससुर मो. फैमीद, जेठानी रूबी, जेठ नईम, ननद नन्हो, शबाना और उसके पति अजीम के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments