Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डपेपर लीक मामला: पुलिस रिमांड में दो आरोपियों से चल रही पूछताछ

पेपर लीक मामला: पुलिस रिमांड में दो आरोपियों से चल रही पूछताछ

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें से एक आरोपी को टीम रामनगर लेकर गई है। रामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पेपर को हल किया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार से इस मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ था। पेपर लीक के मामले में आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सोल्यूशन केंद्र में है। कई कर्मियों को अब गिरफ्तार किया जा चुका है। दो दिन पहले कोर्ट ने दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद बृृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को सुद्धोवाला जेल से लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
आरएमएस कंपनी के कर्मचारी को एसटीएफ की टीम रामनगर लेकर गई है। आरोपियों ने बताया था कि पेपर लीक होने के बाद रामनगर के एक गेस्ट हाउस में हल किया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों को बांटा गया था। मामले में पास हुए कई अभ्यर्थियों ने एसटीएफ से संपर्क करने का प्रयास भी किया है। सभी से एसटीएफ शपथपत्र दाखिल करने को कह रही है। पहाड़ के कुछ अभ्यर्थियों के नाम भी इसमें सामने आ सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों से भी एसटीएफ पूछताछ करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments