Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में शोभायात्रा पर पथराव : गलियों में बड़ी संख्या में पड़े...

हरिद्वार में शोभायात्रा पर पथराव : गलियों में बड़ी संख्या में पड़े मिले पत्थर, पुलिस ने ग्रामीणों की छत पर भी ली तलाशी

हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर डाडा जलालपुर गांव में हुए पथराव के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की छत पर भी तलाशी ली। गलियों में बड़ी संख्या में पत्थर मिलने के कारण पुलिस साजिश की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है। शनिवार को पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी का सिलसिला जारी था। इसके चलते पुलिस जांच में जुटी है कि इतनी संख्या में पत्थर आखिर कहां से आए। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर हुआ था पथराव
बता दें कि शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर डाडा जलालपुर गांव में एक समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पथराव कर दिया था। पथराव में चौकी प्रभारी समेत 10 से अधिक व्यक्ति घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने चार वाहनों में आग लगा दी थी और दूध के वाहन में तोडफ़ोड़ की थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल के साथ ही पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है।
एंबुलेंस को भीड़ ने घेरा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
बवाल के दौरान घायल हुए एक पक्ष के व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस को ग्रामीणों ने घेर लिया था और देर रात जाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की चाबी भी निकाल ली थी। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया था। ग्रामीणों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि घायलों को अस्पताल ले जाने में पक्षपात किया जा रहा है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश मैके पर पहुंची तो एक पक्ष ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की और उन्हें जाने के लिए कहा।
पहले आरोपितों की गिरफ्तारी, फिर बढ़ेगी शोभायात्रा
पथराव के बाद से युवाओं ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्‍होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक शोभायात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को आश्वासन दिया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। कुछ को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments