Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअनानास, पेंसिल-कटर, कप-प्लेट का गलियों में शोर, बाजार में सन्नाटा

अनानास, पेंसिल-कटर, कप-प्लेट का गलियों में शोर, बाजार में सन्नाटा

विधानसभा चुनाव 2022 जीतने के लिए तमाम प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। किसी को अनानास तो किसी को कप-प्लेट, कांच की गिलास और पेंसिल-कटर जैसे चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं। इन चिन्हों का पर्चा लेकर प्रत्याशी घर-घर पहुंच रहे हैं। वहीं बाजार की बात की जाए तो केवल कांच की गिलास को छोड़ अन्य की बिक्री ठप है। जिससे व्यापारियों में खासा मायूसी देखने को मिल रही है। हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां चार प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें कप-प्लेट, पेंसिल-कटर, अनानास और कांच का गिलास चुनाव चिन्ह दिया गया है। बाजार में देखें तो दुकानों में अनानास रखे-रखे खराब हो रहे हैं। जबकि चुनाव के चलते वाहनों के माध्यम से हर गली में अनानास को शोर सुनाई दे रहा है। वहीं कप-प्लेट और पेंसिल कटर की बिक्री भी सीमित है। स्कूलों के बंद होने से दुकानों से पेंसिल और कटर बेचना भी मुश्किल हो रहा है। जबकि शादियों का सीजन होने से कुछ बहुत कप-प्लेट बेचे जा रहे हैं। अगर कांच के गिलास की बात करें तो बाजार में सबसे ज्यादा यही बिक रहे हैं। इसकी खास वजह यह है कि जाड़े के दिन होने से रेहड़ी व टी-स्टाल लगाने वाले इनकी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। खास बात यह कि चाय के लिए इस्तेमाल होने वाली कांच की गिलास की मांग बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments