Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखंडPM मोदी के देहरादून दौरे पर खास इंतजाम: 14 अप्रैल को लच्छीवाला...

PM मोदी के देहरादून दौरे पर खास इंतजाम: 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल रहेगा फ्री, आशारोड़ी बैरियर हटेंगे

देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक पूरी तरह टोल फ्री रहेगा। इस अवधि में फास्ट टैग के माध्यम से भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही आशारोड़ी बैरियर को भी अस्थायी रूप से हटा दिया जाएगा, ताकि वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा और गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में एक बड़ा जनसभा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर सीमावर्ती और पर्वतीय जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है, ताकि टोल प्लाजा और बैरियर पर वाहनों की लंबी कतारें न लगें और शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे दिन यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान सहयोग बनाए रखें, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments