Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बड़े भाई सहित...

प्रधानमंत्री मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बड़े भाई सहित परिवार के कुछ सदस्य पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माता हीराबेन की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार विसर्जित की गई। वीआईपी घाट पर पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर आए। बिना प्रोटोकॉल के अस्थियां लाई गई। स्थानीय पुलिस-प्रसाशन को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आज हरिद्वार में पीएम मोदी के बड़े भाई माता हीराबेन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments