Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस है जिला प्रशासन का अभिन्न महत्वपूर्ण अंगःडीएम

पुलिस है जिला प्रशासन का अभिन्न महत्वपूर्ण अंगःडीएम

-11 नई टेªफिक लाईट व सीसीटीवी इन्टिग्रेशन, जिला प्रशासन के प्रायोरिटी प्रोजेक्ट में थे शामिल

-येनकेन स्त्रोतों से फंड जुटाकर डीएम ने दोनो को दिलाई वित्तीय स्वीकृति

-नागरिक सुरक्षा, सुगम यातायात के दृष्टिगत डीएम के निर्णयों से यातायात प्रबन्धन एवं सुरक्षा होगी मजबूत

-जनमानस की सुरक्षा एवं यातायात प्रबन्धन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल

-लम्बे वर्षों बाद पुलिस के कैमरे अब अन्य कैमरा से होंगे इंटिग्रेट, शहर में शीघ्र चौराहों पर 11 नई यातायात लाईट

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल शहर की यातायात व्यवस्था एवं जनमानस की सुरक्षा के लिए गंभीर है। कार्यभार ग्रहण करते ही डीएम ने निरंतर फिल्ड विजिट करते हुुए शहर में सीसीटीवी कैमरे, यातायात लाईट महिलाओं के लिए पिंक टायलेट पिंक बूथ कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकताओं वाले कार्यों में रखते हुए निंरतर धरातल पर उतार रहें हैं तथा डीएम स्वयं इन कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में 11 स्थानों पर नई यातायात लाईट लगाई जा रही हैं, जिसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है, अगले माह तक कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग के सभी कैमरें स्मार्ट सिटी के इन्टिग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम से अगले माह तक इन्टिग्रेट कर लिए जाएगें, इसके लिए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किये गए हैं। डीएम द्वारा यातयात लाईट तथा सीसीटीवी कैमरे इन्टिग्रेटेड सिस्टम से जोड़ने हेतु डीएम द्वारा फंड का इंतजाम कर लिया है।

वर्षों से पुलिस के कैमरे डीआईसीसीसी से न जुड़ने पर डीएम हैरानगी जताते हुए, यथाशीघ्र इन्टिग्रेट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्मार्ट सीटी के अन्तर्गत यातायात व्यवस्था सुगम बनान हेतु चौराहों का सौन्दर्यीकरण के साथ ही सड़क सुरक्षा अन्तर्गत निरंतर कार्य गतिमान है। पल्टन बाजार में 22 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुकें।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया किया सड़क सुधारीकरण कर्यों एवं निरंतर चलाए जा रहे अभियान के फलस्वरूप नवम्बर 2024 से दिसम्बर तक पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटना कम हुई हैं। वही जिलाधिकारी द्वारा क्यूआरटी का भी गठन किया गया है जो सड़क पर निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा के कार्यों के जायजा लेने के साथ ही लापरवाही एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति भी कर रही हैै।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments