Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

देहरादून: उधमसिंहनगर ज़िले  के खटीमा से दुखद घटना की खबर मिली है। यहां नगर के उमरुकला गांव में एक डेढ़ वर्षीय बालक की स्कूल बस के टायर के नीचे आकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के गेट के सामने बड़े पुत्र मानिक के स्कूल से लौटने का इंतजार कर रही थी। तभी महिला के पीछे-पीछे उसका छोटा पुत्र डेढ़ वर्षीय तेजस भी आ गया। जिसका महिला को पता नहीं चला। इस दौरान स्कूल बस से बड़े पुत्र मानिक को लेकर महिला घर के गेट की तरफ जाने लगी। तभी अचानक तेजस स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया।आरोपी चालक बस को छोड़कर भाग गया।

बच्चे को अफरातफरी के बीच परिजन उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से मां बबीता और दादा होशियार सिंह मेहता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि यह परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है। तेजस के पिता हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments