Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश हुई कम, नहीं भरा नैनीझील का ‘पेट’

बारिश हुई कम, नहीं भरा नैनीझील का ‘पेट’

नैनीताल। नैनीताल में इस वर्ष हुई कम बारिश और नैनीझील का जलस्तर चुनौती बना हुआ है। वर्ष 2022 में नैनीझील का जलस्तर सिर्फ चार फीट साढे़े दस इंच है, जबकि बीते वर्षों में नैनीझील का जलस्तर नौ फीट से दस फीट तक रहता था। बीते वर्षों में हुई बारिश और जलस्तर के सापेक्ष अब तक जलस्तर औसत से करीब आधा है और नैनीताल में बारिश एक चौथाई हुई है, जो अच्छे संकेत नहीं है। नगर में बारिश और झील के जलस्तर के मौजूदा रिकार्ड के मुताबिक नगर में अगस्त तक औसतन 2500 से 3000 एमएम के बीच बारिश होती है। हालांकि बीते दस वर्षों में 12 अगस्त तक अधिकतम बारिश 4400 एमएम तक भी पहुंची है और न्यूनतम 2534 एमएम भी हुई है लेकिन 3000 एमएम की बारिश को अनुकूल माना जाता है। इसी तरह नैनीझील का जलस्तर भी 12 अगस्त तक औसतन दस फीट तक रहता है। हालांकि आठ से नौ फीट तक भी अनुकूल माना जाता है लेकिन इस वर्ष यह गिरकर चार फीट दस इंच पर पहुंच गया है।
12 वर्षों का 12 अगस्त तक का जलस्तर और बारिश
वर्ष जल स्तर बारिश

2022 चार फीट साढ़े दस इंच 783 एमएम
2021 दस फीट आठ इंच 1407 एमएम
2020 दस फीट साढ़े तीन इंच 1282 एमएम
2019 चार फीट नौ इंच 958 एमएम
2018 पांच फीट पांच इंच 1255 एमएम
2017 छह फीट पांच इंच 2743 एमएम
2016 छह फीट एक इंच 2534 एमएम
2015 नौ फीट छह इंच 4411 एमएम
2014 नौ फीट साढ़े छह इंच 3091 एमएम
2013 नौ फीट छह इंच 3620 एमएम
2012 छ फीट एक इंच 2375 एमएम
2011 नौ फीट आठ इंच 2997 एमएम
कोट

  • हालांकि इस वर्ष हुई कम बारिश के बावजूद जल स्तर पूर्व के वर्षों के सापेक्ष बेहतर है। नियमित रोस्टिंग की जा रही है। बारिश होने पर जल स्तर संतुलित हो जाएगा। – डीडी सती, सहायक अभियंता, सिंचाई
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments