Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में खिली धूप, आज पर्वतीय इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि संभव

देहरादून में खिली धूप, आज पर्वतीय इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि संभव

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को धूप खिली हुई है। वहीं राज्‍य के अधिकतर इलाकों में भी मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज कई पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि संभव है।
आज इन पांच पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि संभव
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है।
मैदान में गर्मी ने किया बेहाल
वहीं अब उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिलने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अब बेहद गर्मी का एहसास होने लगा है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में अभी गर्मी से कुछ राहत है।
चक्रवाती प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा
मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है।
दून में 33 डिग्री सेल्सियस पार
पिछले एक सप्ताह से दून समेत अन्य मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। शनिवार को पारे ने रिकार्ड मार्च करते हुए दून में 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया, जबकि ऊधमसिंह नगर में यह 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments