Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभर्ती घोटाला: कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका, दिल्ली में प्रस्तावित बैठक...

भर्ती घोटाला: कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका, दिल्ली में प्रस्तावित बैठक को सफल बनाने जाएंगे 500 कार्यकर्ता

राज्य में भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर चार सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियों पर चर्चा की। रविवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कंबोज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता तीन सितंबर की रात बसों से दिल्ली रवाना होंगे। पूर्व विधायक महाजन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है जिससे आम जनता और देश का युवा बुरी तरह परेशान हो चुका है।
वक्ताओं ने उत्तराखंड में भर्ती घोटाले पर भी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की। बैठक के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने किया। वहां युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, सुभाष बेहड़, विजय भुड्डी, शराफत अली मंसूरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, त्रिनाथ विश्वास, दिलशाद हुसैन, अनिल सिंह, जकी उल्ला खान, चंदन सिंह नयाल, ममता हालदार, सतनाम चंद कंबोज, रामविलास साह, डॉ. श्याम सिंह आदि मौजूद थे।
प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित हल्ला बोल महारैली की तैयारियों के लिए बैठक की गई। महानगर कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान जिला प्रभारी डॉ. महेंद्र पाल ने सभी से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, पार्षद मोहन खेड़ा, गोपाल भसीन, मोनू निषाद आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments