Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहाड़ों में सड़क? पूर्व सैनिक को लकड़ी के स्ट्रेचर पर लादकर पहुंचा...

पहाड़ों में सड़क? पूर्व सैनिक को लकड़ी के स्ट्रेचर पर लादकर पहुंचा मुख्य मार्ग

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सड़कों का बुरा हाल है। कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बाद भी सड़कों की ओर ध्यान नहीं जाता है। ऐसे ही ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले में सामने आया, जब एक चोटिल पूर्व सैनिक को लकड़ी के स्ट्रेचर (डंडी-कंडी) पर लादकर पांच किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों ने मुख्य सड़क तक पहुंचाया। बेरीनाग विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र हीपा बैरिगोण सेलावन निवासी राम सिंह कल शाम अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गए थे।जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीणों ने घायल पूर्व सैनिक राम सिंह को घायल स्थिति में लकड़ी के स्ट्रेचर पर करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यहां से घायल राम सिंह को जिला मुख्यालय भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है वर्षों से सड़क की शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं फिर भी अनदेखी की जा रही है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले थे। उनका साफ कहना है कि जबतक उनकी सड़क की मांग पूरी नहीं होती है तबतक वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान रमेश कार्की ,सुंदर कार्की, गौरव कार्की, पंकज कार्की, महेश कार्की, गंगा कार्की, योगेश कार्की सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments