राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराये की दरें तय करने के साथ ही परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। देर रात ही निगम ने नई दरें अपडेट कर दीं। इसी हिसाब से शनिवार को सुबह से ही किराया वसूली की गई।
परिवहन निगम ने अलग-अलग रूटों पर प्रति किलोमीटर प्रति यात्री के हिसाब से किराया बढ़ोतरी की है। मैदानी रूटों पर कम और पर्वतीय मार्गों पर ज्यादा किराया बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
किराये की नई दरें शनिवार को रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारी बनी रहीं। रोजमर्रा रूटों पर यात्रा करने वाले लोग भी किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराज नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर भी की है।
रोडवेज बसों का सफर अब महंगा: नई दरें लागू, उत्तराखंड सहित बाहरी राज्यों के लिए कितना बढ़ा किराया
RELATED ARTICLES