Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआर-पार की लड़ाई की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, बसों का संचालन ठप,...

आर-पार की लड़ाई की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान

उत्तराखंड में आज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी नहीं होगा। ऋषिकेश में सुबह 5 बजे से रोडवेज की 69 बसों का संचालन ठप है। बसों का संचालन ना होने से यात्रियों, कामकाजी लोगों और कॉलेज के छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता को बुलाया था। लेकिन फिर बात नहीं बनी।
31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
उधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं। इसके तहत एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें आज आईएसबीटी देहरादून परिसर में धरना प्रदर्शन होना है। इस दौरान अशोक चौधरी, दिनेश पंत, राम किशुनराम, जगदीश बहुगुणा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, रवि नंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments