Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधरुड़की सिविल अस्पताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की...

रुड़की सिविल अस्पताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई शनिवार देर रात की, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर की ड्यूटी सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लगी हुई थी। आरोप है कि उसने एक मरीज से मेडिकल से संबंधित सप्लीमेंट्री प्रक्रिया के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद मामले की पुष्टि के लिए ट्रैप कार्रवाई की गई।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की सिविल अस्पताल में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह मसूरी में तैनात था। विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत जैसे ही डॉक्टर ने तय रकम ली, उसे इमरजेंसी में ही मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की कार्रवाई से अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में दिनभर चर्चाएं होती रहीं। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। इस घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments