Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनवजात की मौत पर एसटीएच में हंगामा

नवजात की मौत पर एसटीएच में हंगामा

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। नवजात की मौत की सूचना पर महिला के परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रेखा कश्यप (19) की ससुराल बदायूं जिले में है। वह प्रसव के लिए अपने मायके राजपुरा वार्ड नंबर 12 में आई है। शुक्रवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई थी तो परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। रेखा के भाई अंकुर कश्यप ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि रात नौ बजे तक सामान्य डिलीवरी हो जाएगी। आरोप है कि इसके बाद रेखा को देखने कोई नहीं आया। बाद में परिजनों के दबाव बनाने पर डॉक्टरों ने शाम पांच बजे रेखा का ऑपरेशन किया जिसमें उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद रेखा के परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अस्पताल के गेट पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इधर रेखा के परिजनों ने बताया कि एसटीएच से पहले उसे महिला अस्पताल लेकर गए थे। हालांकि उन लोगों ने एसटीएच ले जाने की सलाह दी थी।
लिख कर दें तो करवाएंगे जांच : प्राचार्य
हल्द्वानी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के साथ ही मैं मौके पर गया। रिपोर्ट देखीं तो पता चला कि दोपहर तक गर्भवती की मेडिकल रिपोर्टें सही थीं। हालांकि दोपहर को अचानक बच्चे की दिल की धड़कन कम होने लगी। डॉक्टरों ने ये देखते हुए गर्भवती का ऑपरेशन किया। तब उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं दिख रही है। फिर भी गर्भवती के परिजनों से कहा है कि अगर कोई शिकायत है तो वह लिख दे दें। मामले की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments