Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डईसीटी सर्जन्स की कांफ्रेंस का दूसरा दिन, युवा डॉक्टरों के लिए खास...

ईसीटी सर्जन्स की कांफ्रेंस का दूसरा दिन, युवा डॉक्टरों के लिए खास सत्र

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में ईएनटी सर्जन की तीन दिवसीय वार्षिक कांफ्रेंस के दूसरे दिन युवा डॉक्टरों को एक्पर्ट ऑपरेशन के गुर बता रहे हैं। शनिवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कांफ्रेंस का आयोजन कॉलेज के ईएनटी विभाग और उत्तराखंड स्टेट एसो. ऑफ ईएनटी सर्जन्स (यूसेस) की ओर से किया जा रहा है। आयोजन चेयरमैन डा. आरएस बिष्ट, आयोजन सचिव डा. भावना पंत ने बताया कि कांफ्रेंस में देश के विभिन्न शहरों से 900 ईएनटी सर्जन शामिल हो रहे हैं। एम्स देवगढ़ के डायरेक्टर डा. सौरव वार्षणेय, दिल्ली एम्स के ईएनटी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. आलोक ठक्कर, गंगाराम अस्पताल के एचओडी ईएनटी डा. देवेंद्र राय, पीजीआई चंढ़ीगढ़ में एचओडी ईएनटी डा. नरेंद्र पांडा ने युवा छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मृत शरीर पर विभिन्न जटिल ऑपरेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया है। इस दौरान अपर निदेशक और प्राचार्य डॉ अशुतोष सयाना, संयुक्त निदेशक डॉ एमके पंत, डॉ आलोक जैन, डॉ संजय गौड़, डॉ एएन सिन्हा, डॉ डीएम काला, डॉ पीयूष त्रिपाठी, डॉ शेखर पाल, डॉ केसी पन्त, डॉ. एनएस खत्री, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ विकास सिकरवार, डॉ अशोक कुमार, डॉ नितिन शर्मा, डॉ निखिल कुकरेजा, डॉ अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments