Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार चौहान ने स्वयंसेवी छात्राओं से शिविर में सीखी बातों को जीवन में साकार करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शारदा चौहान ने स्वंयसेवियों को शिविर में अनुशासन में रहने के लिए बधाई दी। आदर्श इंटर कॉलेज खेड़ली की प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान, प्रधान ग्राम खेड़ली संगीता चौहान, कार्यक्रम अधिकारी शैली चौहान, सह कार्यक्रम अधिकारी रीमा देवी, नीति चौहान और वंदना चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments