Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछह क्विंटल पॉलिथीन जब्त

छह क्विंटल पॉलिथीन जब्त

हल्द्वानी। पॉलिथीन समेत अन्य प्रतिबंधित उत्पादों पर प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलपड़ाव और सब्जी मंडी में छह क्विंटल प्रतिबंधित सामान समेत पॉलिथीन जब्त की है। साथ ही पांच विक्रेताओं की आरसी काटी गई है। उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पॉलिथीन समेत कई उत्पादों पर पाबंदी लगाए जाने के बावजूद इनका इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है। नगर निगम की टीम ने मंगलपड़ाव और मंडी में कई गोदामों पर छापा मारा। अचानक छापा पड़ने से खलबली मच गई। नगर निगम और प्रशासन की टीम ने शम्मी ट्रेडर्स, अब्दुल साकिब ट्रेडर्स, फारूकी ट्रेडर्स, चौहान इंटरप्राइजेज, जीपी रोपे वर्क्स के गोदामों और दुकानों पर छापे मारे। यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लॉस्टिक के अलावा पॉलिप्रोपाइलीन बैग बरामद किए गए। कुल छह क्विंटल क्विंटल सामग्री बरामद की गई है। सभी विक्रेताओं की आरसी काटी गई है।
इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, तहसीलदार सचिन कुमार आदि थे। इधर छापा मारने गई टीम के खिलाफ व्यापारियों ने नाराजगी जताई। मंगलपड़ाव में कई व्यापारी नगर निगम और प्रशासन की टीम के सामने पहुंच गए और कार्रवाई को गलत बताने लगे। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने उल्टे व्यापारियों की फटकार लगाते हुए उन्हें वापस भेज दिया। बताया कि सभी पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।
पूरी तरह से प्रतिबंधित है यह सामान
हल्द्वानी। नगर आयुक्त ने बताया कि पॉलिथीन के बैग, पॉलिप्रोपाइलीन बैग, थर्माकॉल प्लास्टिक प्लेट, ग्लास और कप, प्लास्टिक खाद्य कंटेनर पर पूरी तरह से पाबंदी है।
हल्दूचौड़ में भी पड़ा छापा
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में जिला पंचायत की टीम ने दुकानों पर पॉलिथीन को लेकर छापे मारे। राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा। बताया कि कई दुकानों पर पॉलिथीन मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments