Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य कर विभाग की टीम ने दो करोड़ की कर चोरी पकड़ी

राज्य कर विभाग की टीम ने दो करोड़ की कर चोरी पकड़ी

खटीमा। राज्य कर विभाग हल्द्वानी के निर्देशन में दो विभागीय टीमों ने दो ट्रांसपोर्टरों के गोदामों की जांच पड़ताल की। टीम ने लगभग दो करोड़ रुपये के कर चोरी पकड़ी। दोनों गोदामों से कुछ सामान भी जब्त किया गया है। बृहस्पतिवार को टनकपुर रोड व पीलीभीत रोड स्थित दो गोदामों पर एडिशनल कमिश्नर राज्य कर कुमाऊं जोन रुद्रपुर वीएन नगन्याल, संयुक्त आयुक्त राज्य कर हल्द्वानी डीएस नबियाल के निर्देशन एवं उपायुक्त राज्यकर स्मिता की अगवाई में दो टीमों ने छापा मारा। टीम दिनभर गोदामों की जांच में जुटी रही। टीम ने बिना पपत्रों के तंबाकू एवं इलेक्ट्रिक सामान बरामद किया। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद अधिग्रहीत माल का मूल्यांकन कर अर्थदंड जमा कराया जाएगा। टीम ने बताया कि उनकी ओर से लगभग दो करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है और जांच अभी जारी रहेगी।
टीम ने 26 जुलाई को सिडकुल सितारगंज स्थित एक फर्म की जांच की जहां लगभग एक करोड़ इक्यासी लाख रुपये की आईटीसी अनुचित रूप से क्लेम करना पाया। इसकी फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। एडिशनल कमिश्नर राज्य कर बीएस नगन्याल ने बताया कि कर चोरी रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। जांच टीम में मोहम्मद कासिम, प्रदीप चंद, अजय प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश धर्मशक्तू, देवेंद्र सिंह राणा, सतीश पाल आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments