Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअब एसटीएफ करेगी वीडीओ भर्ती की जांच, जल्द होंगे बड़े खुलासे

अब एसटीएफ करेगी वीडीओ भर्ती की जांच, जल्द होंगे बड़े खुलासे

वीडीओ भर्ती 2016 में घपले की जांच विजिलेंस से ट्रांसफर होकर एसटीएफ के पास पहुंच गई है। अब एसटीएफ ने मामले में भी पड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दिनों सीएम के निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने जांच एसटीएफ के हवाले किया था। जांच से संबंधित दस्तावेजों में से बहुत से दस्तावेज एसटीएफ को मिल चुके हैं। अब जल्द ही एसटीएफ बड़े खुलासे कर सकती है। परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की पुष्टि फोरेंसिक जांच में भी हुई थी। जनवरी 2020 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन इसमें कोई नामजद नहीं हो पाया था। हालांकि, जांच ट्रांसफर होने से कुछ दिन पहले ही विजिलेंस की ओर से किसी एक की जल्द गिरफ्तारी करने को कहा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments