Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के जूनियर हाईस्कूल ईजड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता और शिक्षक कैलाश जोशी के संचालन में संचालन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान गणित क्विज, नुक्कड़ नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और लोकनृत्य प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र किशोर नाथ, दिया माहरा, ऊषा माहरा, दिया रावत, निकिता, साक्षी गड़कोटी, नितिन गड़कोटी, विकास गड़कोटी, मोनिका, सुनील कुमार आदि को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका वर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कार दिए। इस मौके पर शिक्षक खीम राम, दान सिंह दरियाल, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी, दीपक सिंह, कुंदन बोहरा, कमल बोहरा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments