Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपत्नी पर किया चाकू से हमला, मुकदमा

पत्नी पर किया चाकू से हमला, मुकदमा

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा निवासी एक महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह सैनिक कॉलोनी हरिपुर निवासी उमेश चंद्र भट्ट के साथ 17 वर्ष पूर्व हुआ था। दो अगस्त दोपहर दो बजे वह घरेलू काम निपटा रही थी। इस दौरान उसका पति शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति ने एकाएक उसके सिर और छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सास, ससुर और बच्चों के बीच-बचाव से उसकी जान बच पाई। कहना है कि आरोपी पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments