Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजागरण करने अलीगढ़ पहुंची लड़की का शुरू हुआ लव अफेयर, दूसरे समुदाय...

जागरण करने अलीगढ़ पहुंची लड़की का शुरू हुआ लव अफेयर, दूसरे समुदाय का युवक बारात लेकर पहुंचा हरिद्वार, और फिर…

लव अफेयर के चलते अलीगढ़ निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपने परिजनों के साथ रिश्ता लेकर युवती के घर हरिद्वार स्थित कनखल आ गया। भनक लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती और उनके परिजनों को पुलिस चौकी ले आई। सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने युवती को उसकी मां के सुपुर्द करते हुए युवक व उसके परिजनों को वापस भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के पिता की मौत हो चुकी है। युवती जागरण में भजन गाती है। कुछ दिन पहले वह जागरण करने अलीगढ़ गई थी।
वहीं पर उसकी जान पहचान दूसरे समुदाय के एक युवक से हो गई। दोस्ती के बाद उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अलग-अलग समुदाय के होने के बावजूद दोनों शादी करना चाहते थे। बातचीत होने पर युवक रिश्ता लेकर अपने परिजनों के साथ युवती के घर आ गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार व एलआईयू की टीम युवती के घर पहुंची और सभी को पुलिस चौकी ले आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments