Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, एक घंटे...

डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, एक घंटे बाद मिले दोनों के शव

सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गृह कलेश के चलते अपने 15 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर गंगनहर में कूद गई। महिला और मासूम दोनों लापता हो गए। सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस ने जल पुलिस को ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे बाद मां और बेटे का शव पुलिस ने पथरी पुल से बरामद कर लिया। सिडकुल थाना क्षेत्र में में रहने वाले व मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले विक्रम की पत्नी रविवार की सुबह 11 बजे बहादराबाद में गंगनहर पुल पर अपने 15 माह के बेटे के साथ पहुंची और यहां उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को बच्चे समेत छलांग लगाते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाते हुए मां बेटे को तलाश किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने पथरी रोह पुल से महिला व उसके बेटे के शव बरामद कर लिए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला का पति विक्रम सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गृह क्लेश के चलते महिला अपने 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ गंगनहर में कूद गई थी। उन्होंने बताया कि कि दोनों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments