Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुल को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस का प्रदर्शन

पुल को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस का प्रदर्शन

विकासनगर के शीतला पुल की एप्रोच रोड पर पड़ी दरारों को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मामले में प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवप्रभात ने भी पुल का निरीक्षण किया।गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवप्रभात ने भी शीतला नदी पुल का निरीक्षण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुल पर पडी दरारों के बारे में नवप्रभात को विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने ऐप्रोच रोड पर पाटी गयी दरारों को भी पूर्व मंत्री को दिखाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व लानिवि एनएच के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नवप्रभात का कहना है कि शीतला नदी बड़ी नदी है। कहा कि पुल पूरे क्षेत्र की लाइफ लाइन हैं। कहा कि इसे राजनीतिक द्वेष नहीं समझा जाना चाहिए। कहा कि रुडकी के वैज्ञानिकों ने पुल की डीपीआर तैयार की थी। उन्हे देखना चाहिए कि उनकी डीपीआर के अनुरूप काम हुआ या नहीं। कहा कि पुल निर्माण की जांच श्रीराम इंस्टीट्यूट से करायी जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments