Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्तियों का कलेंडर, सहायक अभियोजन अधिकारी...

लोक सेवा आयोग ने जारी किया भर्तियों का कलेंडर, सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस साल के लिए भर्तियों का कलेंडर जारी किया है। पिछले साल आयोग ने 20 अलग-अलग पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए इस साल आयोग ने परीक्षा तिथि प्रस्तावित की है।
आयोग ने पिछले साल अपर निजी सचिव, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविज जज, सहायक ज्योलॉजिस्ट, महाधिवक्ता कार्यालय में आरओ, एआरओ, उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य कई विभागों में खाली पदों की विज्ञप्ति जारी की थी।
इसमें कई पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कई पदों पर आवेदन होने हैं। आयोग ने इस साल के खाली पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए कलेंडर जारी किया है। इसमें दिसंबर 2022 तक परीक्षा तिथि प्रस्तावित की गई है।

सहायक अभियोजन अधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें मेरिट के आधार पर 986 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। आयोग के सचिव कमेंद्र सिंह ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
आयोग के अनुसार सहायक अभियोजन अधिकारी पदों की प्रारंभिक परीक्षा 21 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसमें 986 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया। इन पदों की मुख्य परीक्षा आठ व 9 जून 2022 को प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments