Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज नामांकन का अंतिम दिन, हरीश रावत ने लालकुंआ में दाखिल किया...

आज नामांकन का अंतिम दिन, हरीश रावत ने लालकुंआ में दाखिल किया पर्चा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शुक्रवार को नामांकन का अंतिम रहेगा। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन जमा करेंगे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सीट लालकुंआ से नामाकंन दाखिल किया।
वहीं गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी आज टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव चौधरी ने डोईवाला में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कैबिनेट मंत्री व विधायक श्रीनगर धन सिंह रावत ने भी नामांकन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पौड़ी में श्रीनगर सीट के लिए नामांकन किया। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। लैंसडौन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसांई रावत, कोटद्वार से भाजपा के बागी नेता धीरेंद्र चौहान, चौबट्टाखाल से कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी और डोईवाला में भाजपा उम्मीदवार बृज भूषण गैरोला ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments