Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डकोहरे से बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं से ठिठुरन

कोहरे से बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं से ठिठुरन

अल्मोड़ा/रानीखेत। क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड अधिक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत भी है। सुबह कोहरा छाने के साथ ही पाला भी गिरा, जिससे ठंड तीव्रता बढ़ गई। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, रानीखेत नगर और क्षेत्र में ठंड बड़ गई है। रात के वक्त गिर रहे पाले ने मुसीबतें और अधिक बढ़ा दी हैं। सूखी ठंड मौसमी रोग भी बढ़ा रही है। लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल की चपेट में आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments