Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिच्छा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, झाड़ी से बरामद हुआ...

किच्छा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, झाड़ी से बरामद हुआ शव

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में युवक की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। युवक की चाकू से गोद हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लापता लोगों का रिकार्ड खंगाल रही है। गुरुवार सुबह दूध लेकर जा रही महिला ने ग्राम बरा के किनारे स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलभट्टा थाना प्रभारी राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। युवक की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या की गई थी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। उसके गले, पेट व पीठ पर चाकू से गोदने के निशान दिखाई दे रहे थे। मृतक के वास से बरामद बैग में शराब की दो बोतल के साथ ही एक बच्चे की जैकेट भी बरामद हुई। लेकिन उसके पास से ऐसा कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। घटना स्थल के आस पास खून नही पड़ा था। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या वहा नही की गई। हत्या कर उसका शव वहां लाकर झाड़ियों में फेंका गया है। सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा भी मौके पर पहुच गयी। उन्होंने मौका मुआयना कर पुलभट्टा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय ने बताया मृतक की शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments