Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटांडा रेंज में एक दांत के टस्कर हाथी की मौत से मचा...

टांडा रेंज में एक दांत के टस्कर हाथी की मौत से मचा हड़कंप, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव

देहरादून: बड़ी खबर सामने आ रही है. तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक टस्कर हाथी का शव जंगल में पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मुख्य बिंदु टांडा रेंज में एक दांत के टस्कर हाथी की मौत वन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में 60 साल से अधिक उम्र का एक टस्कर हाथी का शव पड़ा मिला।

वन विभाग की टीम ने हाथी का शव को कब्जे में लिया है।बता दें मृतक हाथी एक दांत का टस्कर हाथी था. वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्लभ होते हैं टस्कर हाथी जानकारी के लिए बता दें एक दांत का टस्कर हाथी एक ऐसा हाथी होता है, जिसका केवल एक दांत ही विकसित होता है, जबकि हाथियों में सामान्य रूप से दोनों दांत होते हैं. ये हाथी बहुत ही दुर्लभ होते हैं।

एक दांत का टस्कर हाथी वन्यजीव प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है, क्योंकि इसकी अनोखी शारीरिक विशेषताएं इसे दूसरों से अलग करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments