Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधदो चरस तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो चरस तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: चमोली पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने बीती रात कर्णप्रयाग से दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार निकाय चुनाव के मद्देनजर चमोली पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है।

एसपी सर्वेश पंवार ने आगामी निकाय चुनाव को पारदर्शी और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम एक्टिव मोड़ में है।सभी क्षेत्रों में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है. इसी क्रम में पुलिस देर रात कर्णप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी।

एक लाख से अधिक बताई जा रही कीमत चेकिंग के दौरान पुलिस को टाटा मोटर्स से आगे लंगासू की पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के पास से 502 ग्राम अवैध चरस बरामद की है. जिसकी कीमत 1 लाख रूपये से अधिक आंकी जा रही है।

तस्करों की पहचान सुनील सैलानी (40) पुत्र स्व बल्लभ सैलानी निवासी गोपेश्वर और दीपक बिष्ट (40) पुत्र इन्द्र बिष्ट निवासी गोपेश्वर में रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments